Ancient History of India GK in Hindi
भारत का प्राचीन इतिहास-सामान्य ज्ञान
दोस्तों, आज हर एक विद्यार्थी को जो की किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा हो या नहीं , लेकिन उसे सामान्य ज्ञान की जानकारी जरूर होनी चाहिए, यहाँ पर मैं आपको भारतीय इतिहास के Ancient History of India (भारत का प्राचीन इतिहास) के बारे में सामान्य ज्ञान के रूप में जानकारी दूंगा, जिसमे छठीं शताब्दी ईसा पूर्व का भारत, मौर्य साम्राज्य, मौर्योत्तर काल, गुप्त साम्राज्य , दक्षिण भारत के राज्य , की जानकारी होगी, जो की सभी परीक्षा के लिए उपयोगी होगा।
छठीं शताब्दी ईसा पूर्व का भारत
➤ व्याकरण ग्रंथ ‘अष्टाध्यायी ‘के रचनाकार कौन थे ?
उत्तर – पाणिनि
➤ सिकंदर महान का शिक्षक कौन था ?
उत्तर – अरस्तू
➤ वह शासक कौन था जिसने राजसिंहासन पर बैठने के लिए अपने पिता बिम्बिसार की हत्या की थी ?
उत्तर – अजातशत्रु
➤ मगध के उत्थान के लिए कौन सा प्रथम शासक उत्तरदायी था ?
Click Here ——-A To Z Full Form
उत्तर – बिम्बिसार
➤ 323 ईसवी पूर्व में सिकंदर महान की मृत्यु हुई थी ?
उत्तर – बेबीलोन में
➤ सुलेखन क्या होता है ?
उत्तर – सुन्दर हस्तलेख
➤ कौन सा प्राचीन भारतीय नगर तीन विद्वान् संतो कपिल,गार्गी,और मैत्रेयी का घर था ?
उत्तर – मिथिला
➤ प्राचीन काल में स्रोत सामग्री लिखने के लिए प्रयुक्त भाषा कौन सी थी ?
उत्तर – संस्कृत
➤ ”महाभाष्य” किसने लिखा था ?
उत्तर – पतंजलि ने
➤ सिकंदर और पोरस की सेनाओं ने किस नदी के आमने-सामने वाले तटों पर पड़ाव डाला था?
उत्तर – झेलम नदी के
➤ एलेक्जेंडर (सिकंदर) और पोरस ने लड़ाई कहाँ लड़ी थी ?
उत्तर – हाइडेस्पीज में
मौर्य साम्राज्य
➤ चन्द्रगुप्त मौर्य के बाद मौर्य सिंहासन पर कौन बैठा था ?
उत्तर – बिन्दुसार
➤ यूनानिओ को भारत से बाहर किसने निकाला था ?
उत्तर – चन्द्रगुप्त मौर्य
➤ वह व्यक्ति कौन था जिसका नाम ‘देवानाम पियदर्शी ‘था ?
उत्तर – मौर्य राजा अशोक
➤ अशोक की प्रशासनिक निति में भारी परिवर्तन किस घटना से आया ?
उत्तर – कलिंग युद्ध
➤ किस शासक के शासन काल में नेपाल में बौद्ध धर्म का आगमन हुआ था ?
उत्तर – अशोक
➤ किस विदेशी यात्री ने भारत का दौरा सबसे पहले किया था ?
उत्तर – मेगस्थनीज
➤ चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रसिद्ध गुरु चाणक्य का किस विद्या केंद्र से सम्बंधित था ?
उत्तर – तक्षशिला
➤ चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा गया यूनानी राजदूत कौन था ?
उत्तर – मेगस्थनीज
➤ कलिंग युद्ध किस वर्ष में हुआ था ?
उत्तर – 261 BC
➤ ‘इंडिका’ पुस्तक किसने लिखी ?
उत्तर – मेगस्थनीज ने
➤ अशोक पर कलिंग युद्ध का प्रभाव कहाँ दिखाई देता है ?
उत्तर – शिलाओं पर उत्कीर्ण 13वें राज्यादेश
➤ सम्राट अशोक की वह पत्नी कौन थी जिसने उसको प्रभावित किया था ?
उत्तर – कारुवाकी
➤ अशोक ने किस बौद्ध साधु से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म अपनाया ?
उत्तर – उपगुप्त
➤ किसने और कब , पहली बार अशोक के शिलालेखों का अर्थ स्पष्ट किया था ?
उत्तर – 1837 में , जेम्स प्रिंसेप ने
➤ मौर्य काल के दौरान शिक्षा का सबसे प्रसिद्द केंद्र कौन सा था ?
उत्तर – तक्षशिला
➤ राजतंत्र के बारे में किस ग्रन्थ में विवेचन उपलब्ध है ?
उत्तर – अर्थशास्त्र
➤ अशोक ने अपने सभी अभिलेखों में एकरूपता से प्राकृत भाषा का प्रयोग किया ?
उत्तर – अर्ध-मगधी
➤किसके द्वारा तृतीय बौद्ध परिषद् को संरक्षण प्रदान किया गया था ?
उत्तर – सम्राट अशोक
➤ ‘अर्थशास्त्र ‘ की रचना किसने की थी ?
उत्तर – कौटिल्य ने
➤ बिन्दुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहाँ भेजा ?
उत्तर – तक्षशिला
➤ मौर्यों के बाद दक्षिण भारत में सबसे प्रभावशाली राज्य कौन था ?
उत्तर – सातवाहन
➤ मौर्य वंश के तत्काल बाद किस वंश ने आकर मगध राज्य पर शासन किया ?
उत्तर – शुंग वंश ने
मौर्योत्तर काल
➤ भारत सरकार द्वारा प्रयोग में आने वाला शक-सम्वत किसने आरम्भ किया था ?
उत्तर – कनिष्क ने
➤ भारतीय रंगमंच में यवनिका (पर्दा) का शुभारम्भ किसने किया ?
उत्तर – यूनानीओं ने
➤ मिलिंदपन्हो क्या है?
उत्तर – बौद्ध पाठ
➤ किस व्यक्ति को ‘द्वितीय अशोक’ कहा जाता है ?
उत्तर – कनिष्क को
➤ चरक किसके राज-चिकित्सक थे ?
उत्तर – कनिष्क के
➤ भारतीयों के लिए महान ‘ सिल्क मार्ग ‘किसने आरंभ कराया ?
उत्तर – कनिष्क ने
➤ कुषाण काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ था ?
उत्तर – कला के क्षेत्र में
➤ गांधार कला किस काल में विकसित हुई थी ?
उत्तर – कुषाण काल में
➤ कनिष्क की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर – पुरुषपुर
➤ कुषाण काल में भारतीय और ग्रीक शैली के मिश्रण से विकसित कला विद्यालय को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर – गांधार कल।
➤ कनिष्क किस वर्ष में राज्य सिंहासन पर आरूढ़ हुए ?
उत्तर – 78 ईसवी
➤ शक संवत किसने और कब शुरू किया था ?
उत्तर – कनिष्क ने 78 ईसवी में
➤ वह महानतम कुषाण नेता कौन था ,जो बौद्ध बन गया था ?
उत्तर – कनिष्क
➤ किस संग्रहालय में कुषाण की मूर्तियों का संग्रह अधिक मात्रा में है ?
उत्तर – मथुरा संग्रहालय
➤ ईसा पूर्व द्वितीय शती में कागज बनाने की कला को किसने खोजा ?
उत्तर – चीनियों ने
➤ गेग्रोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष के कितने महीनों के नाम रोम के सम्राटों के नामों पर रखे गए ?
उत्तर – 2
➤ सातवाहनो ने पहले स्थानीय अधिकारियों के रूप में किसके अधीन कम किया था ?
उत्तर – मौर्यों के अधीन
➤ कुषाण काल के दौरान मूर्तिकला की गंधार शैली किसका मिश्रण है ?
उत्तर – भारत-ग्रीक ( यूनान ) शैली
➤ सातवाहन वंश का महानतम शासक किसे माना जाता है ?
उत्तर – गौतमी पुत्र शातकर्ण
➤ प्राचीन काल में कौन कलिंग का एक महान शासक था ?
उत्तर – खारवेल
➤ भारत का राष्ट्रीय पचांग किस काल पर आधारित है ?
उत्तर – शक काल
➤ कनिष्क के शासन काल में रहने वाले साहित्यकार कौन थे ?
उत्तर – नागार्जुन और अश्वघोष
➤ भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्के जारी करने वाला कौन था ?
उत्तर – कुषाण
➤ राजा खारवेल किसके चेदी वंश के महानतम शासक थे ?
उत्तर – कलिंग
➤ तक्षशिला के प्रसिद्ध स्थल के रूप में होने का क्या कारण था ?
उत्तर – गांधार कला
➤ विद्या की सबसे पुरानी पीठ कौन सी है ?
उत्तर – तक्षशिला
➤ किस वंश के शासको ने ब्राह्मणों तथा बौद्ध – भिक्षुओ को करमुक्त ग्राम देने की प्रथा प्रारंभ की थी ?
उत्तर – सातवाहन
गुप्त साम्राज्य
➤ चन्द्रगुप्त द्वितीय को किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर – विक्रमादित्य
➤ गुप्त राजवंश किसलिए प्रसिद्द था ?
उत्तर – कला एवं स्थापत्य
➤ पहला ज्ञात गुप्त शासक कौन था ?
उत्तर – श्रीगुप्त
➤ गुप्त वंश का वह राजा कौन था जिसने हूणों को भारत पर आक्रमण करने से रोका ?
उत्तर – स्कंदगुप्त
➤ गुप्त युग का प्रवर्तक कौन था ?
उत्तर – चन्द्रगुप्त
➤ गुप्त काल के चांदी के सिक्कों को क्या कहते है ?
उत्तर – रुप्यक
➤ हरिषेण किसका राजकवि था ?
उत्तर – समुद्रगुप्त
➤ गुप्त राजा जिसने ‘ विक्रमाद्वित्य ‘की पदवी ग्रहण की थी वह कौन था ?
उत्तर – चन्द्रगुप्त द्वितीय
➤ भारतीय संस्कृति का स्वर्ण युग कब था ?
उत्तर – गुप्त काल
➤ लिच्छवी दौहित्र किसे कहते थे ?
उत्तर – समुद्रगुप्त को
➤ गुप्तकाल में किस धातु के सर्वाधिक सिक्के जारी किये गये ?
उत्तर – सोना (धातु)
➤ रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर किसके द्वारा आक्रमण के साथ समाप्त हो गया ?
उत्तर – हूणों द्वारा
➤ प्रसिद्ध गुप्त संवत किस वर्ष से शुरू किया गया था ?
उत्तर – 319 ईसवी
➤ किनके सिक्के संगीत के प्रति उनका प्रेम दर्शाते है ?
उत्तर – गुप्तो के
➤ कवि कालिदास किसके राजकवि थे ?
उत्तर – चन्द्रगुप्त विक्रमाद्वित्य
➤ किसको अपनी विजयों के कारण भारत का नेपोलियन कहा जाता है ?
उत्तर – समुद्रगुप्त को
➤ गुप्त शासकों की सरकारी भाषा क्या थी ?
उत्तर – संस्कृत
➤ इलाहाबाद स्तम्भ के शिलालेख में किसकी उपलब्धियाँ वर्णित है ?
उत्तर – समुद्रगुप्त की
➤ गुप्त शासन के दौरान ऐसा व्यक्ति कौन था ,जो एक महान खगोल-विज्ञानी तथा गणितज्ञ था ?
उत्तर – आर्यभट्ट
➤ प्राचीन भारत के विख्यात चिकित्सक धन्वन्तरि ने अपना परामर्श किसके दरबार में दिया था ?
उत्तर – चन्द्रगुप्त द्वितीय
➤ फाह्यान किसके शासन काल के दौरान भारत आया था ?
उत्तर – चन्द्रगुप्त द्वितीय
➤ शून्य की खोज किसने की थी ?
उत्तर – आर्यभट्ट
➤ वराहमिहिर क्या है ?
उत्तर – एक प्राचीन खगोलज्ञ
➤ अजन्ता चित्रकारी की विषय-वस्तु किससे सम्बंधित है ?
उत्तर – बौद्ध धर्म
➤ अजन्ता की चित्रकारी में क्या निरुपित किया गया है ?
उत्तर -जातक
दक्षिण भारत के राज्य
➤ ‘लाल चेर’ के नाम से प्रसिद्ध वह चेर राजा कौन था जिसने कन्नगी के मंदिर का निर्माण कराया था ?
उत्तर – शेनगुट्ट्वन
➤ संगम युग का सम्बन्ध कहाँ के इतिहास से है?
उत्तर – तमिलनाडु
➤ पांड्य साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर – मदुरै
➤ गंगा को उत्तर से दक्षिण ले जाने वाला चोल राजा कौन सा था ?
उत्तर – राजेन्द्र चोल
➤ चालुक्यो ने अपना साम्राज्य कहाँ स्थापित किया ?
उत्तर – दक्षिण में
➤ पुहार नगर की नीव किस चोल शासक ने रखी थी ?
उत्तर – करिकाल
👉👉👉Adhunik Bharat Ka Itihas GK Hindi
➤ विरूपाक्ष मंदिर का निर्माण किसने किया था ?
उत्तर – चालुक्य
➤ एलोरा में गुफा एवं शिलोत्कीर्ण मंदिर किसका प्रतिनिधित्व करते है ?
उत्तर – हिन्दू ,बौद्ध और जैनों का
➤ अधिकांश चोलकालीन मन्दिर किस देवी/देवता को समर्पित है ?
उत्तर – शिव
➤ चोलेश्वर नामक मंदिर का निर्माण किसने किया ?
उत्तर – विजयालय
➤ पल्लवों ने किस नगर से शासन संचालित किया ?
उत्तर – कांचीपुरम
➤ महाबलीपुरम के सप्त पैगोडा किसके द्वारा संरक्षित कला के साक्षी है ?
उत्तर – पल्लवों के द्वारा
➤ चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण प्रदान किया ?
उत्तर – शैव धर्म
➤ किस पल्लव शासक के शासन काल में पल्लवों और चालुक्यों के बीच लम्बा संघर्ष शुरू हो गया था ?
उत्तर – महेन्द्रवर्मन प्रथम
➤ पश्चिमी चालुक्य वंश का प्रसिद्ध शासक कौन था ?
उत्तर – पुलकेशिन द्वितीय
➤ पुलकेशिन द्वितीय किसका महानतम शासक था ?
उत्तर – वातापी के चालुक्य
➤ महाबलीपुरम में रथ मंदिरों का निर्माण किस पल्लव शासक के शासन-काल में हुआ था ?
उत्तर – नरसिंहवर्मन प्रथम
➤ चालुक्य राजा पुलकेशिन द्वितीय को किसने पराजित किया था ?
उत्तर – नरसिंहवर्मन प्रथम
➤ भारत में पल्लवों के ‘एकाश्मीय रथ’ मिलने का स्थान कहाँ है ?
उत्तर – महाबलीपुरम
➤ किस चोल शासक ने श्रीलंका के उत्तरी भाग को जीतकर अपने साम्राज्य का एक प्रान्त बनाया था ?
उत्तर – राजराज
➤ मंदिर का सबसे लम्बा ‘गलियारा’ कहाँ पर है ?
उत्तर – रामेश्वरम
➤ श्रीलंका पर विजय प्राप्त करने वाला चोल वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था ?
उत्तर – राजेन्द्र चोल
➤ किसने तंजौर में बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण कराया था ?
उत्तर – राजराज चोल
➤ उत्तरमेरुर शिलालेख से किसके प्रशासन से सम्बंधित जानकारी मिलती है ?
उत्तर – चोल
➤ कांची में प्रसिद्ध कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने किया ?
उत्तर – नरसिंहवर्मन द्वितीय
➤ किस चोल शासक ने नईं राजधानी ‘गंगईकोंड चोलपुरम’ का निर्माण किया ?
उत्तर – राजेन्द्र प्रथम
➤ प्रसिद्ध कवि ‘विल्हण’ किसका राजदरबारी कवि था ?
उत्तर – विक्रमाद्वित्य
➤ प्रसिद्ध ‘दिलवाड़ा’ मंदिर कहाँ स्थित है ?
उत्तर – राजस्थान में
➤ राष्ट्रकूट साम्राज्य का प्रवर्तक कौन था ?
उत्तर – दन्तिदुर्ग
➤ चोल राजाओं का शासन कहाँ था ?
उत्तर – तमिलनाडु पर
➤ एलोरा में ठोस शैल को काटकर बनाये गये प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण किसके संरक्षण में किया गया था ?
उत्तर – राष्ट्रकूट
➤ कैलाश का प्रसिद्ध शिलाकृत मंदिर किस स्थान पर है ?
उत्तर – एलोरा
➤ कौन सा शहर चोल राजाओं की राजधानी था ?
उत्तर – तंजौर
➤ प्राचीन चोल साम्राज्य की राजधानी कहाँ पर थी ?
उत्तर – उरैयूर