Rethinking Early Medieval India GK Questions in Hindi
दोस्तों, सामान्य ज्ञान की तैयारी सभी परीक्षा के लिए जरुरी है, साथ में सभी विषय जरुरी है, जिसमे एक विषय है Rethinking Early Medieval India (प्रारंभिक मध्ययुगीन भारत पर पुनर्विचार) जिसमें मुगल साम्राज्य,शेरशाह सूरी,मराठा, के बारे में मैं यहाँ पर सामान्य ज्ञान का प्रश्न -उत्तर बताऊंगा, जो की आपको परीक्षा में काफी मदद मिलने की उम्मीद करता हूँ ।
मुगल साम्राज्य
प्रश्न : किस मुगल शासक ने भारत की वनस्पतियों और प्राणी जगत ,ऋतुओ और फलों का विवरण अपनी डायरी में दिया है ?
उत्तर – बाबर
प्रश्न : किस युद्ध से भारत में मुगल राज्य की नींव पड़ी ?
उत्तर – पानीपत का प्रथम युद्ध
प्रश्न : भारत में सबसे पहले तोपखाने का प्रयोग किसने किया था ?
उत्तर – बाबर ने
प्रश्न :. दिल्ली में मुगल साम्राज्य की नींव किस लड़ाई के परिणामस्वरूप पड़ी ?
उत्तर – पानीपत की पहली लड़ाई
प्रश्न : खानवा के युद्ध में बाबर द्वारा पराजित किया जाने वाला राजपूत राजा कौन था ?
उत्तर – राणा सांगा
प्रश्न : भारत में मुगल सत्ता की स्थापना किस लड़ाई के बाद हुई ?
उत्तर – पानीपत की पहली लड़ाई
प्रश्न : बाबर की मृत्यु कहाँ हुई थी ?
उत्तर – आगरा में
प्रश्न : ‘सती प्रथा’ को निरुत्साहित करने वाला मुगल सम्राट कौन था ?
उत्तर– अकबर
प्रश्न : ‘हुमायूँनामा’ की रचना किसने की थी ?
उत्तर – गुलबदन बेगम
प्रश्न : अकबर के शासन में ‘महाभारत’ का पार्शियन भाषा में अनुवाद किया गया था ? उसे किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर – रज्मनामा
⇒ ⇒ ⇒ ⇒ ⇒ Ancient and Medieval History GK in Hindi
प्रश्न : दिल्ली में पुराना किला का निर्माण किस शासक के शासन काल में हुआ था ?
उत्तर – हुमायूँ
प्रश्न : हुमायूँ को किस लड़ाई में पराजय के बाद भारत से भागना पड़ा था ?
उत्तर – कन्नौज की लड़ाई
प्रश्न : रामायण का अनुवाद फारसी में किसने किया था ?
उत्तर – बदायूँनी
प्रश्न : कलानौर में राज्याभिषेक के समय अकबर की आयु कितनी थी ?
उत्तर – तेरह वर्ष
प्रश्न :वह प्रसिद्ध जैन विद्वान् कौन था जिसका अकबर बहुत सम्मान करता था ?
उत्तर – हरिविजय
प्रश्न : अकबर ने पंचमहल का निर्माण,जो खम्भों के लिए विख्यात है,कहाँ किया था ?
उत्तर – फतेहपुर सिकरी
प्रश्न : ‘दीन-ए-इलाही’ बनाने का मूल उद्देश्य क्या था ?
उत्तर – विश्वबंधुत्व
प्रश्न : किसने अकबर की जीवन कथा लिखी थी ?
उत्तर – अबुल फजल
प्रश्न : सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ-द्वय तानसेन और बैजू बावरा, किसके शासन काल में सुविख्यात था ?
उत्तर – अकबर
प्रश्न : ‘अकबरनामा’ की रचना किसने की थी ?
उत्तर – अबुल फजल
प्रश्न : हल्दीघाटी की लड़ाई किनके बीच लड़ी गयी थी ?
उत्तर – अकबर और राणा प्रताप के बीच
प्रश्न :किसने मनसबदारी व्यवस्था का सूत्रपात किया था ?
उत्तर – अकबर
प्रश्न : गुजरात विजय की यादगार स्वरुप अकबर ने किसका निर्माण कराया था ?
उत्तर – बुलंद दरवाजा
प्रश्न : अकबर द्वारा बनवाए गये उपासना-भवन का क्या नाम था ?
उत्तर – इबादतखाना
प्रश्न : प्रयाग नगर को इलाहबाद-अल्लाह का नगर नाम किसने दिया था ?
उत्तर – अकबर ने
प्रश्न : ‘मनसबदारी प्रणाली’ किसने आरम्भ की थी ?
उत्तर – अकबर
प्रश्न : अकबर के दरबार के सबसे प्रसिद्ध संगीतकार तानसेन का मूल नाम क्या था ?
उत्तर– रामतनु पांडे
प्रश्न : अकबर के शासन काल में भू-राजस्व सुधारों के लिए कौन उत्तरदायी था ?
उत्तर – टोडरमल
प्रश्न : अकबर के आरम्भिक दिनों में उसका रीजेंट कौन था ?
उत्तर – बैरम खान
प्रश्न : अकबर के एकमात्र किस दरबारी ने दिन-ए-इलाही को स्वीकार किया था ?
उत्तर – बीरबल
प्रश्न : जब्ती प्रणाली के अंतर्गत वास्तविक उत्पादन का कितना अंश राज्य की माँग में निर्धारित किया गया था ?
उत्तर – एक-तिहाई
प्रश्न : जहाँगीर का अर्थ क्या है ?
उत्तर – विश्व-विजेता
प्रश्न : किस मुगल सम्राट को हिंदी गीतों की रचना का श्रेय प्राप्त है ?
उत्तर – अकबर
प्रश्न : किन मुगल सम्राटों ने स्वयं अपनी आत्मकथा लिखी थी ?
उत्तर – बाबर और जहाँगीर
प्रश्न : जब ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ था ,उस समय भारत का मुगल बादशाह कौन था ?
उत्तर – अकबर
प्रश्न : चित्रकारी किसके शासन काल के दौरान अपने उच्चतम स्तर पर पहुँची ?
उत्तर– जहाँगीर
प्रश्न :किस स्थान पर भारतीय विरासत की लघु चित्रकारी का विकास हुआ है ?
उत्तर – मेवाड़
प्रश्न :मुगल चित्रकारी ने किसके शासन काल में पराकाष्ठा प्राप्त की ?
उत्तर – जहाँगीर
Rethinking Early Medieval India GK Questions in Hindi
|
|
प्रश्न :शाहजहाँ ने किस शहर में मोती मस्जिद बनवाई थी ?
उत्तर – आगरा
प्रश्न : औरंगजेब के बाद उसका कौन सा बेटा ‘बहादुरशाह’ के नाम से भारत का सम्राट बना ?
उत्तर – मुहम्मद मुअज्जम
प्रश्न :शाहजहाँ का प्रसिद्ध तख्त-ए-ताउस 1739 ईसवीं में कौन ले गया था ?
उत्तर – फारसी आक्रामक नादिरशाह
प्रश्न : विश्व प्रसिद्ध ‘तख़्त-ए-ताउस’ किस मुगल भवन में रखा गया था ?
उत्तर – दिल्ली में लाल किले का दीवान-ए-आम
प्रश्न : ‘मोती-मस्जिद’ किस शहर में स्थित है ?
उत्तर – आगरा
प्रश्न :मुगल भवनों में से किसमे यह अनन्य विशेषता बताई जाती है की वह लम्बाई और चौड़ाई में बिल्कुल बराबर है ?
उत्तर – ताजमहल
प्रश्न : मुगल सम्राटों का ‘मीर बख्शी’ किस विभाग की अध्यक्षता करता था ?
उत्तर – सेना संगठन
प्रश्न : भारत में बीबी का मकबरा कहाँ स्थित है ?
उत्तर – औरंगाबाद
प्रश्न : ताजमहल का डिज़ाइन तैयार करने वाला वास्तुकार कौन था ?
उत्तर – उस्ताद ईसा
प्रश्न : ‘ईनाम भूमि’ किसे दी जाती थी ?
उत्तर – विद्वान और धार्मिक व्यक्ति को
प्रश्न : मुगल शासकों की दरबारी भाषा क्या थी ?
उत्तर – फारसी
शेरशाह सूरी
प्रश्न : शेरशाह की महानता का उदाहरण क्या है ?
उत्तर – प्रशासनिक सुधार
प्रश्न : शेरशाह की मृत्यु कहाँ लड़ते हुए हुई थी ?
उत्तर – कालिंजर में
प्रश्न : ‘टका’ या ‘रुपया’ चाँदी का सिक्का किसके द्वारा चलाया गया था ?
उत्तर – शेरशाह सूरी
प्रश्न :किसके शासन काल के दौरान भारत में 1 रूपये का सिक्का टकसालित (मिंट) किया गया था ?
उत्तर – शेरशाह सूरी
प्रश्न : शेरशाह द्वारा निर्मित ग्रैंड ट्रंक रोड पंजाब को किसके साथ जोड़ती थी ?
उत्तर – पूर्व बंगाल
प्रश्न : भारत में ग्रैंड ट्रंक रोड किसने बनवाई थी ?
उत्तर – शेरशाह सूरी ने
मराठा साम्राज्य
प्रश्न : गुरिल्ला युद्ध का पथ प्रदर्शक कौन था ?
उत्तर – शिवाजी
प्रश्न : शिवाजी के गुरु का क्या नाम था ?
उत्तर – रामदास
प्रश्न : नाना फड़नवीस का मूल नाम क्या था ?
उत्तर – बालाजी जनार्दन भानु
प्रश्न : शिवाजी के प्रशासन में ‘पेशवा’ किसे कहा जाता था ?
उत्तर– प्रधानमंत्री को
प्रश्न : शिवाजी का राज्याभिषेक कब हुआ था ?
उत्तर – 1674 ईसवी में
प्रश्न : छत्रपति शिवाजी को हराने के लिए औरंगजेब ने किसको भेजा था ?
उत्तर – राजा जय सिंह
⇒ ⇒ ⇒ ⇒ Ancient History of India GK in Hindi
प्रश्न : शिवाजी के राज्य की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर– रायगढ़
प्रश्न : शिवाजी ने मुगलों को किस संधि द्वारा किलों को हस्तांतरित किया ?
उत्तर – पुरंदर की संधि
प्रश्न : ‘नाना साहब’ के नाम से कौन प्रसिद्ध था ?
उत्तर – बालाजी बाजीराव
प्रश्न : ‘मराठा राज्य का दूसरा प्रवर्तक’ किसे माना जाता है ?
उत्तर – बालाजी विश्वनाथ को
प्रश्न : प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध कौन सी संधि द्वारा समाप्त हुआ था ?
उत्तर – सालबाई
प्रश्न : पानीपत की तीसरी लड़ाई कब हुई थी ?
उत्तर – 1761 ईसवीं में
प्रश्न : पेशवा प्रथा ब्रिटिश द्वारा किस पेशवा के काल में समाप्त की गयी थी ?
उत्तर– बाजीराव द्वितीय
प्रश्न : द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर – 1782 ईसवीं में
Rethinking Early Medieval India GK Questions in Hindi